समाचार

भक्ति की बही बयार : भगवान महावीर के 2551वें निर्वाण महोत्सव पर धूमधाम से निर्वाण लड्डू चढ़ाया 


जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर, वर्तमान जिन शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के 2551वें निर्वाण दिवस पर श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर, महारानी फार्म के तत्वावधान में 1 नवंबर 2024 को प्रातः 7:30 बजे भक्ति भाव और धार्मिक क्रियाओं के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


जयपुर। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर, वर्तमान जिन शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के 2551वें निर्वाण दिवस पर श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर, महारानी फार्म के तत्वावधान में 1 नवंबर 2024 को प्रातः 7:30 बजे भक्ति भाव और धार्मिक क्रियाओं के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा के अनुसार, सर्वप्रथम प्रातः 6:15 बजे कलशाभिषेक, शांति धारा और पूजन के बाद सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। प्रथम अभिषेक, शांति धारा और निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य डॉ. मनोज जैन और डां. नीता जैन वैद्य बस्सी वाला परिवार को प्राप्त हुआ।

सांयकाल सामूहिक महाआरती के साथ दीप चढ़ाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, बालक और बालिकाएं मंदिर में एकत्रित हुए, साथ में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य महानुभाव, राजस्थान जैन सभा के संयुक्त मंत्री मुकेश सोगानी, युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री सांगानेर द्वारा कराई गईं, जबकि संचालन मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page