समाचार

कोल्हापुर में भगवान महावीर का भक्तिमय जन्मकल्याणक मनाया: शोभायात्रा में चित्र रथ रहा आकर्षण का केंद्र 


भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, रुईकर कॉलनी, कोल्हापुर द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक मनाया गया। रथयात्रा निकाली गई। भगवान महावीर का जन्म कुंडलपुर नंद्यावर्त महल में हुआ था। उसका चित्र रथ बनाया गया। कोल्हापुर से पढ़िए अभिषेक पाटील की खबर…


कोल्हापुर। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, रुईकर कॉलनी, कोल्हापुर द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक मनाया गया। रथयात्रा निकाली गई। भगवान महावीर का जन्म कुंडलपुर नंद्यावर्त महल में हुआ था। उसका चित्र रथ बनाया गया। उसी के साथ भगवान महावीर स्वामी जी का बाल्यअवस्था, दीक्षा, चंदनबाला का महावीर भगवान को आहार का दृश्य चित्ररथ में दिखाया गया। डॉ.जीवन प्रकाश जैन जी ने बताया कि भगवान महावीरजी का जन्म 7 मंजिल के नंद्यावर्त महल में हुआ था। जो उसी स्थान पर था। उन्हीं ज्ञानमती माताजी की स्मृति में वर्तमान नंद्यावर्त महल के निर्माण की प्रेरणा मिली। इसका निर्माण वर्ष 2003-2004 में माताजी की उपस्थिति में मात्र 22 महीनों में हुआ था। इसमें भगवान महावीरजी का 101 फीट ऊंचा मंदिर, नवग्रह शांति जिनमंदिर, भगवान ऋषभदेव जिनमंदिर, त्रिकाल चौबीसी जिनमंदिर हैं। महल की सबसे ऊपरी मंजिल पर बहुत सुंदर भगवान शांतिनाथ जिनेंद्र हैं। महावीर जिनेंद्र की खड़ी मुद्रा में 11 फीट की आश्चर्यजनक मूर्ति है। भगवान महावीर जयंती निमित्त रुईकर कॉलोनी से बिंदू चौक, शिवाजी चौक, गुजरी, लक्ष्मीपुरी से होते हुये दिगंबर जैन बोर्डिंग तक भक्तिमय वातावरण में जुलूस निकाला गया। जिसमें दिगंबर जैन और श्वेताम्बर जैन समाज के श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।

इन्होंने बनाया था चित्र रथ 

भरतेश सांगरुळकर, महावीर गाट,अभिजीत सांगरुळकर,महेश चव्हाण,विक्रांत नाईक, चंद्रजित पाटील, अनिल खोत, अभिषेक पाटील,रेश्मा शहा,स्नेहलता कापसे, सचिन मिठारी,सूरज पाटील,विपीन जैन,निखिल नारसगोंडा, अभिषेक सवदत्ती, विपुल जैन, विपुल सांगरुळकर, विपुल पाटील, सूरज नकाते, श्रेयस चौगुले, धरनेंद्र पाटील,संजय कोठावळे, भरत वणकुद्रे, मीनाक्षी नकाते, विजया पाटील, प्रतिभा आळतेकर, मिनी जैन,शिल्पा पाटील, नंदिनी ताई, डॉ रोहन अथने, डॉ कौस्तुभ महाजन, रविना नकाते, निकिता सांगरुळकर, दामिनी जैन,ब्रम्हकिरण उपाध्ये, सोनाली उपाध्ये आदि ने मिलकर चित्ररथ बनाने के लिए मेहनत की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page