समाचार

भगवान महावीर का 2552 वां निर्वाण कल्याणक 21 अक्टूबर को : मंदिरों में अभिषेक, पूजा-पाठ के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा


वर्तमान शासन नायक, 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाण महोत्सव 21 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इंदौर शहर के सभी मंदिरों में अभिषेक- पूजा पाठ के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा और रात्रि को महाआरती भी होगी। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर…


इंदौर। वर्तमान शासन नायक, 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाण महोत्सव मंगलवार 21अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस दिन शहर के सभी जैन मंदिरों में प्रातः अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजा, भगवान महावीर स्वामी की पूजन, निर्वाण कांड के बाद अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।भगवान महावीर स्वामी ने धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को सद् मार्ग पर लगाने के लिए सत्य ,अहिंसा ,अस्तेय , अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का पालन तथा जियो और जीने दो का संदेश दिया।

बाल ब्रह्मचारी अनिल भैयाजी के अनुसार मंगलवार को ग्रह पूजन का सही वक्त दोपहर 12 से 1.30 बजे तक का है। जैन आचार्यों के मतानुसार भगवान महावीर स्वामी योग निरोध करने पावापुरी गए थे और कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन मोक्ष प्राप्त करके सिद्ध अवस्था को प्राप्त हुए थे और उसी दिन संध्या को गौतम गणधर को मोक्ष प्राप्त हुआ, इसीलिए दीपावली मनाई जाती है और प्रत्येक घर में दीपक जलाए जाते हैं व शाम को महा आरती भी की जाती है। समाज श्रेष्ठी पुष्पा कासलीवाल, एमके जैन, सुशील पांड्या, मनोहर झांझरी, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका ने सभी समाज जनों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page