समाचार

भगवान महावीर तपोभूमि महामस्तकाभिषेक 26 जनवरी को: अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी का 23 जनवरी को होगा मंगल प्रवेश 


आचार्यश्री प्रज्ञासागर जी के आशीर्वाद से 16 वर्ष पूर्व भगवान श्री महावीर स्वामी की तपोभूमि पर विशाल प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक शुरू हुआ था। अब 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागरजी महाराज का सानिध्य में तपोभूमि पर महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मुनिश्री का मंगल प्रवेश गुरुवार को सुबह 9 बजे उज्जैन में होगा। पढ़िए उज्जैन से यह खबर…


उज्जैन। तपोभूमि प्रणेता आचार्यश्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से तपोभूमि के भगवान महावीर की उत्तुंग विशाल प्रतिमा का प्रतिवर्ष होने वाला महा मस्तकाभिषेक 26 जनवरी रविवार को अंतर्मुखी मुनि 108 श्री पूज्यसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। मस्तकाभिषेक के लिए मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज जी का मंगल प्रवेश 23 जनवरी सुबह 9बजे होगा।

ब्र. अरुण भैया के निर्देशन में मनेगा 17वां महोत्सव

उज्जैन के श्री महावीर तपोभूमि परिवार ने बताया कि प्रज्ञा पथगामी ब्रह्मचारी अरुण भैया, शुद्धांश के निर्देशन में 17 वां महावीर स्वामी का महा मस्तकाभिषेक महोत्सव होगा। 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

विशेष आकर्षण पंच रंगाभिषेक का रहेगा

उज्जैन के सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पंच रंगाभिषेक का रहेगा। कार्यक्रम के बाद वात्सल्य भोज भी किया जाएगा।

भव्य मंगल अगवानी की तैयारी

अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के सानिध्य में तपोभूमि महामस्तकाभिषेक से पूर्व गुरुवार को मुनिश्री का भव्य मंगल प्रवेश होगा। उज्जैन के सकल दिगंबर जैन समाज के गुरु भक्त, श्रावक-श्राविकाओं द्वारा मुनिश्री की भव्य अगवानी की जाएगी।

पुण्यार्जन के लिए किया समाजजनों से आग्रह

सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से आग्रह किया गया है कि सभी समाजजन इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अवश्य लें। आयोजक श्री महावीर तपोभूमि परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के बाद वात्सल्य भोज हम सब साथ में करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page