समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव मनाया हर्ष उल्लास के साथ: महावीर स्वामी के जयकारों से गलियां गूंज उठी


1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।प्रातः 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसियाँ जी में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक के बाद भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ विशाल शोभा यात्रा के रूप में नगर भ्रमण को निकाली। पढि़ए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट ……….


नौगामा। 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।प्रातः 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसियाँ जी में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ विशाल शोभा यात्रा के रूप में नगर भ्रमण को निकाली। भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से नगर की गलियां गूंजायमान हो रही थी। महिलाएं केसरिया वस्त्रओं में एवं पुरुष सफेद वस्त्रओं में शोभा यात्रा में चल रहे थे।जैन पाठशाला के छात्र जैन ध्वज लेकर चल रहे थे।

शोभा यात्रा समवशरण मंदिर पहुंची , जहां पर महिलाओं एवं पुरुषों ने गरबा नृत्य किया।वहां से शोभा यात्रा भ्रमण करते हुए सुखोदय तीर्थ नसियाँ जी पहुंची, जहां पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक किया गया ।कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉक्टर अजीत गांधी ,प्रसून कोठारी ,रत्नेश राजावत द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरांत श्रीजी का अभिषेक किया गया ।परम पूज्य वि काम्ययाश्री माताजी संघ सानिध्य में अष्ट द्रव्य के थाल सजा कर बड़े भक्ति भाव से नृत्य ज्ञान करते हुए पूजन के अघ चढ़ाए ,इस अवसर पर खंडू कॉलोनी बांसवाड़ा, लोहारिया अत्रिरी से पधारे धर्म प्रेमी बंधुओ का समाज द्वारा सम्मान किया गया ।जिनवाणी माता को चांदी के झूले में रखकर झूला झूलाने का प्रथम सौभाग्य डॉक्टर मयूर,अजीत गांधी, विनीत नानावटी को प्राप्त हुआ एवं सभी माता जी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य महेंद्र कुमार सागरमल को प्राप्त हुआ ।

धर्म के पथ पर चलो

इस अवसर पर जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।माता जी का भगवान महावीर स्वामी पर मंगल प्रवचन हुआ ।माताजी ने कहा कि यह एक ऐसा शुभ अवसर है जहां तीर्थ क्षेत्र स्थित क्षेत्र पर भगवान महावीर का जन्म कल्याण बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है एवं उन्होंने कहा कि पथवाद को छोड़कर धर्म के पथ पर चलो, मंदिर परिसर में स्थित मानस्तंभ पर नवीन धर्म ध्वजा पंचोरी भारत कुमार ,अमृतलाल द्वारा लगाई गई एवं वीना परिवार द्वारा माताजी को जिनवाणी भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, सुभाष चंद्र नानावटी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ,कोषाध्यक्ष रामलाल जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को वात्सल्य भोज कराया गया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page