समाचार

भगवान महावीर स्वामी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी: निकाली जाएंगी प्रभातफेरी और होगा ध्वजारोहण 


जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2622 वा जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 3 अप्रैल सोमवार को मनाया जाएगा। पढ़िए सन्मति जैन की रिपोर्ट…


जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2622 वा जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 3 अप्रैल सोमवार को मनाया जाएगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन नव निर्मित जैन परिसर मोरटक्का चौराहे पर किया जाएगा जिसके अंतर्गत 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे प्रभातफेरी उसके बाद ध्वजारोहण दोपहर 1 बजे से भगवान महावीर मंडल विधान व शाम 7 बजे भक्तामर पाठ एवं रात्री 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व बोलियों के द्वारा पात्र चयन किया जायेगा। वही 3 अप्रैल मुख्य दिवस पर प्रातः 7.30 श्रीजी की भव्य रथ यात्रा व रात्री में बालक वर्द्धमान की शोभा यात्रा व पालना झुलाने का कार्यक्रम दिगम्बर जैन नवनिर्मित जैन परिषर पर आयोजित किये जायेंगे ।

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक समिति के संयोजक पवन धनोते, मुकेश जैन,मनोज जैन,प्रदीप पंचोलिया, आशीष झाझरी ने बताया की इस भव्य अवसर पर अवसर पर 30 मार्च से 1 मार्च तक 3 दिवसीय भजन संध्या का शुभारंभ चौधरी परिवार तमोली मोहल्ले से होगी व 31 मार्च को समस्त जैन कॉलोनी परिवारों की द्वारा भजन संध्या व 1 मार्च को समस्त नर्मदा विहार, सोलंकी कॉलोनी, पंडित कॉलोनी परिवारों द्वारा भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page