समाचार

चरित्रवान और देशभक्त नागरिक बनने का मिलेगा प्रशिक्षण : भगवान बाहुबली अखाड़ा का हुआ उद्घाटन


विश्व जैन संगठन, इंदौर और वात्सल्य समूह के प्रयासों से इंदौर में भगवान बाहुबली अखाडे का उद्घाटन प्रतिभा चयन छात्रावास, इंदौर में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश वेद, पूर्व डीएसपी डीके जी जैन, अमित कासलीवाल, और तीर्थसंरक्षिणी महासभा के देवेंद्र सेठी रहे। संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि अखाड़े का लक्ष्य है कि जैन समाज मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बने। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन, इंदौर और वात्सल्य समूह के प्रयासों से इंदौर में भगवान बाहुबली अखाडे़ का उद्घाटन प्रतिभा चयन छात्रावास, इंदौर में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश वेद, पूर्व डीएसपी डीके जी जैन, अमित कासलीवाल, और तीर्थसंरक्षिणी महासभा के देवेंद्र सेठी रहे। संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि अखाड़े का लक्ष्य है कि जैन समाज मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बने। यह केवल एक अखाड़ा ही नहीं बल्कि शक्ति, अनुशासन और वीरता का प्रतीक है।

यहां, हम सिर्फ तन से मजबूत नहीं बनेंगे, बल्कि चरित्रवान और देशभक्त नागरिक बनने का प्रशिक्षण लेंगे। महामंत्री ओम पाटोदी ने बताया कि यहां हम एकाग्रता, धैर्य और आत्मविश्वास का अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद ने बताया कि यह अखाड़ा क्यों आवश्यक है। डीके जैन ने बताया कि किस तरह से आने वाली पीढ़ी अपने को तैयार कर सकती है।

अमित कासलीवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही देवेंद्र सेठी ने सभी तरह से साथ देने का आश्वासन देकर आगे बढ़ने की बात कही। छात्रावास प्रबंधक सीतेष ने अखाड़े के सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

छात्रावास संस्थापक नरेंद्र पप्पाजी ने सभी की अनुमोदना की। सभा का संचालन सीए अभिषेक जैन और सीएस अभय जी जैन ने किया। संतोष जैन समर्थ सिटी ने सभी व्यवस्था में सहयोग किया। योग अभ्यास दिनेश और हेमंत ने किया। आगामी दिनों में अखाड़े की और भी शाखाएं खोली जायेंगी

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page