प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव, रविवार को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आचार्यश्री सुन्दर सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में तथा ‘आदिनाथ विधान‘ का आयोजन किया जाएगा। पढ़िए बांसवाड़ा की यह पूरी खबर…
बांसवाड़ा। जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव, रविवार 23 मार्च को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रविवार को बासवाडा के मोहन कालोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आचार्यश्री सुन्दर सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल‘ के तत्वावधान मे ‘आदिनाथ विधान‘ का आयोजन किया जाएगा।
विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण
प्रातः मूलनायक आदिनाथ भगवान का महाभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी इसके बाद सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना नवदेवता पूजा की जाएगी। इसके बाद इन्द्र-इन्द्राणियों द्वारा आदिनाथ विधान मण्डल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किये जाएंगे। वहीं दोपहर मंे आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को गंधकुटी में विराजित कर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सांयकाल 108 दिपक से आरती उतारी जाएगी। वही सागवाडा के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों के मन्दिर मंे आदिनाथ जयन्ती पर विविध आयोजन होंगे













Add Comment