समाचार

दिगंबर जैन समवशरण मंदिर से निकली प्रभात फेरी में दिखा भक्तों का जज्ब़ा: प्रभु आदिनाथ को रथ में विराजित कर हाथों से खींचा रथ


भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर दिगंबर जैन समवशरण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को रथ में विराजित कर साउथ तुकोगंज, कंचन बाग, रतलाम कोठी की गलियों में गाजे-बाजे के साथ घुमाया। प्रभुजी की आरती उतारी। कार्यक्रम के पूण्यार्जक थे पुष्पा कासलीवाल एवं मुकेश पाटोदी। इंदौर से पढ़िए सतीश जैन की यह खबर…


इंदौर। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर दिगंबर जैन समवशरण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके आयोजक दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर एवं सोशल ग्रुप फेडरेशन थे। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को रथ में विराजित कर साउथ तुकोगंज, कंचन बाग, रतलाम कोठी की गलियों में गाजे-बाजे के साथ घुमाया। रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींच रहे थे। महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थीं। इंदौर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सपरिवार प्रभुजी की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने श्रीफल और पानी छानने के गलने बांटे। फेडरेशन अध्यक्ष राकेश विनायका और समाज के महामंत्री सुशील पांड्या ने बताया कि प्रभात फेरी के पुनः समवशरण मंदिर पहुंचने पर ध्वज वंदन आरके जैन रानेका परिवार ने किया। कार्यक्रम के पूण्यार्जक थे पुष्पा कासलीवाल एवं मुकेश पाटोदी। भगवान का अभिषेक करने का सौभाग्य कुमारी श्रेया रजनीकांत गांधी, शांतिधारा करने का सौभाग्य सिंपल अंकिता जैन, आरती करने का सौभाग्य तूकोगंज दिगंबर जैन महिला मंडल एवं पालने का सौभाग्य कंचन बाग बहू मंडल को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर आश्रम की सभी ब्रह्मचारिणी बहनें, एमके जैन, तुकोगंज समाज की अध्यक्ष रानी अशोक दोशी, महामंत्री महेश कोटिया, कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र सोनी, देवेंद्र सोगानी, पवन सिंघई, मुकेश बाकलीवाल, आशीष जैन सूतवाला, संजय अहिंसा, ऋषभ पाटनी, संजय पापडीवाल, ऋषभ जैन, विकास जैन, वितुल अजमेरा, अरुण जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। यात्रा प्रमुख संयोजक श्री प्रिंस पाल टोंग्या एवं सतीश जैन ने बताया कि सोमवार को प्रभात फेरी प्रातः 6.45 से 7.30 बजे तक जावरा वाला मंदिर से निकाली गई। इसके बाद श्रीजी के कलश हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page