समाचार

बांसवाड़ा में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक मनाया: विधिविधान से शांतिधारा और अभिषेक किया गया 


जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार को बांसवाड़ा के मोहन कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ससंघ के सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल सागवाड़ा के तत्वावधान में श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार को बांसवाड़ा के मोहन कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ससंघ के सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल सागवाड़ा के तत्वावधान में श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया। समाज के अध्यक्ष सुमतिलाल जैन तथा महामंत्री महावीर नश्नावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः मूलनायक आदिनाथ भगवान का विविध द्रव्य पूरित कलशों से महाभिषेक किया गया। प्रतिमा पर विश्व शांति कामनार्थ हेमलता शांतिलाल नश्नावत परिवार ने शांतिधारा की। आचार्य विमल सागरजी महाराज की प्रतिमा पर राकेश सेवालाल पोसावत परिवार ने शांतिधारा की।

प्रतिष्ठाचार्य पगारिया द्वारा सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना, नवदेवता पूजा कराई गई। इसके बाद सौधर्म इन्द्र दिनेश नश्नावत, धनपति कुबेर पवनकुमार नश्नावत, यज्ञनायक ऋषभ नश्नावत तथा ईशान इन्द्र बदामीलाल नश्नावत ने आदिनाथ विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान समापन के बाद आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रजत गंधकुटी मे विराजित कर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सांयकाल 108 दिपक से आरती उतारी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page