समाचार

लोहारिया में क्षुल्लक दीक्षा आज – दीक्षार्थी अंबालाल की गोदभराई रस्म

बांसवाड़ा. जैनाचार्य अनुभव सागर के सान्निध्य में अहमदाबाद के अंबालाल जैन को मंगलवार को लोहारिया में क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व सोमवार शाम को दीक्षार्थी की बिंदौली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उमड़े।
जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि दीक्षार्थी अंबालाल जैन को सोमवार शाम को बग्घी में बिठाकर बिंदौली निकाली गई। जगह-जगह गोद भराई की रस्म अदा की गई। बिंदौली के बाद आठ बजे मेहंदी व गोदभराई की रस्म अदा की गई। इसके बाद आचार्य अनुभव सागर के मार्गदर्शन में जिनेंद्र भगवान के सामने चारों प्रकार के आहार का त्याग किया गया। रात्रि में समाज की ओर मंदिर में गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इधर, श्री समाज वजवाना की ओर से दीक्षार्थी अम्बालाल जैन की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ जिसमें समाजजनों ने मन्दिर परिसर में गाजेबाजे से सामूहिक गोद भराई की रस्म पूर्ण की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष कांतिलाल, पंचकल्याणक महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयंतीलाल, बदामीलाल, धनपाल, मुकेश शाह, मनीष शाह, नवीन शाह, दिलीप शाह, हेमेंद्र मेहता, महिला मंडल सभी उपस्थित रहे।

lohariya me kshullak diksha aaj


दोपहर में दीक्षा
मंगलवार को सुबह 6.30 बजे दीक्षार्थी की हल्दी रस्म के बाद मंगल स्नान होगा। 7.30 बजे अभिषेक व गणधर वलय विधान होगा। जिन दर्शन के उपरांत दोपहर एक बजे से दीक्षा आरंभ होगी। इस अवसर पर आचार्य सहित मुनि पूज्यसागर, स्वयंभू सागर, अनुकरण सागर, अनुशरण सागर, अनुचरण सागर प्रवचन देंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page