समाचार

आदेश : खुलेंगे अंतरिक्ष पार्श्वनाथ शिरपुर मंदिर के ताले

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश से जैन समाज में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिक्ष पार्श्वनाथ शिरपुर के मंदिर में लगे ताले खोलने का आदेश दे दिया है। दरअसल मंदिर में अंतरिक्ष पारसनाथ वेदी और साथ में 15 अन्य वेदियां भी पूजा-अभिषेक के बिना अनेक दशकों से बंद थीं।

तब तक अदालत में इस बात का अनुरोध किया गया कि अंतिम आदेश न आने तक मंदिर खोलने का अंतरिम आदेश दिया जाए। इसी चलते अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
8
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page