समाचार

नवागांव (गढ़ी) स्कूल स्टाफ को जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित : महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का सेवा का सराहनीय कार्य 


महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवागांव (गढ़ी) के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई।गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवागांव (गढ़ी) के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र दवे एवं वर्षा भट्ट थी। प्रारंभ में सलीम खां पठान ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक किट संबंधी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि किट में एस्प्रिन 150 मिग्रा, सार्बीट्रेट 10 मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80 मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना-पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत देकर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस किट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।

कार्यक्रम को सलीम खां पठान, शैलेंद्र दवे तथा वर्षा भट्ट ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामचंद्र सुथार, शबनम मंसूरी, वर्षिता पंचाल, नूरजहां पठान, डिम्पल भावसार, महेश चंद्र डामोर, फिरोज खान पठान तथा लक्षित पाटीदार सहित कई गुरुजन एवं स्टाफ सदस्यों का सान्निध्य मिला।संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page