महावीर इंटरनेशनल गढ़ी-परतापुर द्वारा राजकीय ए श्रेणी पशु चिकित्सालय, गढ़ी के स्टाफ को हृदयाघात से बचाव हेतु प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
गढ़ी-परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी-परतापुर द्वारा राजकीय ए श्रेणी पशु चिकित्सालय, गढ़ी के स्टाफ को हृदयाघात से बचाव हेतु प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.आई. बांसवाड़ा के महेश पंवार ने की, जबकि कृष्णलाल डामोर, मोहनलाल डामोर और पीयूष गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कृष्णलाल डामोर ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी-परतापुर द्वारा उनके चिकित्सालय को जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरण कार्यक्रम के लिए चयनित किए जाने पर आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित जीवन रक्षक किट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस किट में एस्प्रिन 150 मि.ग्रा., सार्बीट्रेट 10 मि.ग्रा. तथा अटोरवेस्टेटिन 80 मि.ग्रा. शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को हृदयाघात की आशंका हो, जैसे कि सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना आना या घबराहट महसूस होना, तो इन तीनों टैबलेट्स का सेट प्राथमिक राहत देकर रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समय प्रदान कर सकता है। इस प्रकार यह किट संभावित हृदयाघात की स्थिति में जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। कार्यक्रम को महेश पंवार, मोहनलाल डामोर, कृष्णलाल डामोर तथा पीयूष गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत कोठिया ने किया तथा अंत में महेश पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।













Add Comment