समाचार

जैन पत्रकार महासंघ की नितिन जैन को आजीवन सदस्यता: संगठनात्मक दृष्टि, जैन पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा 


जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) ने जबलपुर के युवा समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार नितिन जैन को संगठन की आजीवन सदस्यता प्रदान की है। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…


जबलपुर। जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) ने जबलपुर के युवा समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार नितिन जैन को संगठन की आजीवन सदस्यता प्रदान की है। यह सदस्यता भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा राजस्थान के मीडिया प्रभारी एवं जैन गजट के राष्ट्रीय संवाददाता राजाबाबू गोधा की अनुशंसा पर दी गई। इस अवसर पर जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या ने जैन को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव संगठन को और गतिशीलता प्रदान करेगा।

नितिन जैन की सक्रिय भूमिका

स्वतंत्र पत्रकार के रूप में जैन भारत के प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संस्थानों से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं। वे कई संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं- मीडिया चेयरमैन-रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 (मप्र, छग, ओडिशा), राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी-दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, धर्मप्रचारक-जैन युवा फेडरेशन, संभागीय प्रचारक-अखिल भारतीय तीर्थ संरक्षणी सभा, सहायक प्रांतपाल (2026-27)-रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261, आजीवन सदस्य-जैन पत्रकार महासंघ (रजि.)। महासंघ को विश्वास है कि नितिन जैन की विशेषज्ञता एवं संगठनात्मक दृष्टि, जैन पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page