मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पीर कल्याणी नसिया में भव्य समवशरण की रचना और श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान किया जा रहा है। इसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मांगलिक गतिविधियां की। आर्यिका विश्रेयश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। आगरा से पढ़िए सुनील जैन की यह खबर...
आगरा। आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पीर कल्याणी नसिया में भव्य समवशरण की रचना सहित श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान जारी है। आर्यिका विश्रेयश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्त इस विधान की मांगलिक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। नसिया जी जैन मंदिर में बने समवशरण के समक्ष बैठ भक्तों ने मांगलिक विधान की गतिविधियां की। भक्तों की भक्ति और उल्लास इन क्षणों में देखने लायक थी।
प्रभु भक्ति की रंगारंग छटा छाई
समवशरण की रचना के समक्ष बैठ पूरे आगरा नगर के साधर्मी इस मांगलिक विधान का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। प्रभु भक्ति की रंगारंग छटा इस दौरान नसिया जी परिसर में सराबोर रहती है और गुरुमां के सानिध्य में भक्त खूब भक्ति कर रहे हैं। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अशोक जैन, सुनील जैन, सत्येंद्र जैन, सुशील जैन, रामेश जैन, राजेंद्र जैन, राजेश जैन, शुभम जैन, नसिया जी के जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment