समाचार

दुनिया को वश में करने वाले मन को वश में करना सीखें: अशोक नगर और थूवोनजी कमेटी ने गोलाकोट पहुंच मुनिश्री सुधा सागर जी का आशीर्वाद लिया 


दुनिया को अपने वश में करने को बेताब रहने वाले सबसे पहले अपने मन को वश में करना सीखें। जब तुम्हारा मन ही तुम्हारी नहीं सुनता तो दुनिया कैसे अपने बस में करोगे। यह उद्गार तीर्थाेदय तीर्थ गोलाकोट में मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने व्यक्त किए। अशोकनगर से पढ़िए, यह खबर…


अशोकनगर। दुनिया को अपने वश में करने को बेताब रहने वाले सबसे पहले अपने मन को वश में करना सीखें। जब तुम्हारा मन ही तुम्हारी नहीं सुनता तो दुनिया कैसे अपने बस में करोगे। यह उद्गार तीर्थाेदय तीर्थ गोलाकोट में मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनिया कोई इतनी छोटी नहीं है कि आप उसे अपने बस में कर लें। सबसे पहले अपने आप को बस में करने की तैयारियां करनी होगी। अपने मन को भी बस में करना इतना आसान नहीं है। ये मन बंदर की तरह है, जैसे बंदर डाल-डाल पात-पात डोलता रहता है। वैसे ही हमारे मन की स्थिति है। मुनि श्री ने कहा कि हम स्वयं भी इसको नहीं समझ पाते सबसे पहले अपने मन की स्थिति को समझें उसको समझकर धीरे-धीरे अपने मन को नियंत्रित करना प्रारंभ कर दे तो एक दिन आप अपने मन पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

 बड़े लोग छोटो को रिस्पेक्ट दे दे तो आपका संगठन बन जाएगा

इस दौरान मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि बड़े लोग छोटों को रिस्पेक्ट दे दे तो आपका संगठन बन जाएगा। संगठन बनाने के लिए समर्पण की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों को अच्छी तरह से रखने का बहाना बनाकर मां बाप अलग हो जाते हैं। जब वही बेटे आप से अलग होने की बात करते हैं तो आप का हृदय कांप जाता है। इसका कारण समझना पड़ेगा। जब आप अलग होकर बच्चों के सामने पचास बार अलग होने की बात कहते हैं तब ही भविष्य की योजना आपके बच्चे के मन में बन जाती है और फिर आप कुछ भी नहीं कर सकते इसलिए संयुक्त परिवार में रहने के लिए अपने मन को मनाएं। इसके इतने फायदे हैं जिसे आप हर समय महसूस कर सकते हैं।

जिनेंद्र पंच कल्याणक महोत्सव के लिए कमेटी तैयार 

अशोक नगर जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि जिले की सीमा पर स्थिति अति प्राचीन तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट तीर्थ खनियाधाना में होने वाले श्री मद् जिनेंद्र पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए अशोक नगर जैन समाज एवं दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी तैयार है। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य का हमें भरपूर लाभ मिला। 20 जनवरी से होने वाले महा महोत्सव के लिए रेलमार्ग से आने वाले यात्रियों को सुविधा अशोक नगर स्टेशन से रहेगी। वहीं जैन समाज थूवोनजी कमेटी आपके स्वागत के लिए तैयार है। इस दौरान गोलाकोट तीर्थ पर भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का महा मस्तिष्काभिषेक के साथ जगत कल्याण की कामना के लिए महा शांतिधारा की गई। जिसका सौभाग्य जैन पंचायत के सदस्य नवीन सर ठेकेदार देवेंद्र जैन सहित अन्य भक्तों को मिला। इस दौरान मुनिश्री सुधासागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने अंचल से सैकड़ों भक्तों का समूह पहुंचा। इस दौरान अशोक नगर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, अतिशय क्षेत्र दर्शनोदय तीर्थ, थूवोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास, राजेश कक्का, विनोद मोदी, राजीव चंदेरी मनोज जैन, लोकेश पीरोट, नवीन ठेकेदार ने मुनि श्री को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page