समाचार

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कनिष्क जैन को दिया आशीर्वाद: कमलेश जैन सीए के सुपुत्र कनिष्क का विवाह समारोह संपन्न 


अखिल भारतीय श्री दि. जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन के सुपुत्र सीए कनिष्क जैन का शुभ विवाह आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजयकुमार जैन की सुपुत्री सीए अंशिका जैन आईआरएस के साथ भव्य समारोह में हुआ। दिल्ली से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


दिल्ली। झंकार बैंकेट एंड लॉन खेलग्राम दिल्ली में वरुण बेवरेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ (इंटरनेशनल) तथा अखिल भारतीय श्री दि. जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन के सुपुत्र सीए कनिष्क जैन का शुभ विवाह आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजयकुमार जैन की सुपुत्री सीए अंशिका जैन आईआरएस के साथ भव्य समारोह में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और नवदंपति को आशीर्वाद देकर समारोह की शोभा बढ़ाई। उनके आगमन से समारोह में गरिमा, सम्मान और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा। विवाह समारोह में औद्योगिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भी नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

विवाह समारोह में यह भी थे मौजूद 

समारोह में सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, सुदीप जैन गुरुग्राम,आईपीएस अधिकारी पवन जैन व राकेश जैन, महक ग्रुप के सुरेशचंद जैन, संपादक जगदीश प्रसाद जैन, अंबाह के जिनेश जैन, एड. अशोक जैन, सन्मति फाउंडेशन अध्यक्ष राजीव जैन, महावीर धर्मशाला अध्यक्ष सुनील जैन, युवाजन कार्याध्यक्ष मोहित जैन चीकू, महामंत्री अजय जैन बॉबी, सीए अजय जैन, सीए शैलेश जैन, सीए संजीव जैन, तथा देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया। समारोह की भव्यता, सांस्कृतिक सौंदर्य, अतिथियों की उपस्थिति और पारिवारिक सौहार्द ने इसे यादगार बनाया। समाजजनों ने कमलेश जैन ‘सीए’ परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए नवदंपति के सुखी, समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page