समाचार

मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान गगन विहार कर बड़े मंदिर में बिराजे: ललितपुर में नवप्रतिष्ठित प्रतिमाओं का अभिषेक शांतिधारा


ललितपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में शाही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ। विस्तार से पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


ललितपुर में प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की गाजे-बाजे के साथ प्रभावना पूर्वक जैन मंदिरों में वापसी हुई। अभिनंदनोदय तीर्थ में भगवान अभिनंदननाथ समेत चैबीसी जिनमंदिर, रजमयी चैबीसी, सहस्त्रकूट गुफा मंदिर की नव प्रतिष्ठित प्रतिमाओं का आज मुनि श्री के सानिध्य में प्रथम अभिषेक हुआ जिसे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आंखों में कैद किया।

मध्यान्ह में अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि सुधासागर महाराज, मुनि पूज्यसागर महाराज एलक धैर्यसाागर महराज क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के सानिध्य में नव प्रतिष्ठित प्रतिमाओं का अभिषेक पुण्र्याजक परिवारों ने किया । मुनि श्री के मुखारविन्द से प्रथम शान्तिधारा का पुण्यार्जन भी हुआ। मूलनायक अभिनंदन नाथ भगवान के गगन विहार और बडे मंदिर में उच्चासीन होने पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन साक्षी बने।

मुनि श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ में आज के दिन को सौभाग्यशाली क्षण बताते हुए कहा जिन अभिषेक एवं शान्तिधारा की महिमा जीवन में सातिशय पुण्यशाली है। नव स्थापित जिनमंदिरों की व्यवस्थाओं का संयोजन जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा0 अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा मोदी पंकज जैन के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक कर रहे थे। इसके पूर्व आज प्रातःकाल प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल से प्रतिष्ठित मूर्तियों की सम्मान गाजे बाजे के साथ श्री पाश्र्वनाथ मंदिर नया मंदिर, श्री चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, श्री बडा मंदिर जी एवं अन्य मंदिरों के लिए वापिसी हुई जिसमें पुण्र्याजक परिवार गाजे बाजे के साथ प्रतिमा जी को मंदिर लाए रास्ते में श्रावकों ने श्री जी की आरती उतारी और दर्शन लाभ लिया। मंदिर प्रबंधक जिनेन्द्र जैन रजपुरा, महेन्द्र चैधरी अजित जैन गदयाना, प्रमोद पाय प्रभात लागौन ने व्यवस्थाओं को संयोजित किया।

अभिनंदनोदय तीर्थ में आज मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन वैभव जैन टिन्ना परिवार, मुनि पूज्यसागर महाराज को पडगाहन मक्खन सिंघई परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन अजितेन्द्र जैन पंडित परिवार, गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन संजीव जैन कप्तान परिवार को मिला। दिनांक 7 जनवरी को मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नव स्थापित श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री जी का प्रथम अभिषेक और जनक जननी वृद्धाश्रम का लोकार्पण प्रातः 8 बजे किया जाएगा उक्त जानकारी मंदिर प्रबंधक सतीश जैन बजाज एवं जितेन्द्र जैन मुच्छड ने दी।

गजरथ परिक्रमा में किए नागराज ने श्री जी के दर्शन

शाही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एकादश रथोत्सव में जव गजरथ में विराजित श्री जी की परिक्रमा मुनि सुधासागर माहराज ससंघ के सानिध्य में अयोध्यापुरी में चल रही थी इसी दौरान नागराज ने श्री जी के दर्शन किए और इसके उपरान्त वापिस अपने स्थान पर चला गया जिसको देखकर लोग आश्चर्य चकित हुए और इसे प्रभु की महिमा और अजव संजोग काम रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page