समाचार

कांच मंदिर में भगवान सुमतिनाथ को चढ़ाया लाडू: मनाया जन्म, ज्ञान, मोक्ष कल्याणक 


ऐतिहासिक कांच मंदिर में जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान’ का जन्म ज्ञान और मोक्ष कल्याणक पर्व’ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। भक्ति भाव से सुमतिनाथ भगवान का पूजन किया गया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। कांच मंदिर समाज की ओर से ऐतिहासिक कांच मंदिर में जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान’ का जन्म ज्ञान और मोक्ष कल्याणक पर्व’ धूमधाम से लाडू चढ़ाया कर मनाया गया। भक्ति भाव से देवादिदेव श्री 1008 सुमतिनाथ भगवान का पूजन किया गया।

इस मौके पर दिगंबर जैन समाज के समाजजन, श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भगवान के कल्याणक पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आराधना की। इस अवसर पर विमल पहाडिया, पेड़े वाला सेठ, राजकुमार जैन, प्रकाश वकील सा, पिंकी पाटोदी, अशोक जैन , धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, नकुल पाटोदी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page