समाचार

अवधपुरी जिनालय में मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाए लाडू : विशेष पूजा-अर्चना तथा आरती और मंगल पाठ का लिया धर्मलाभ 


 पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ लड्डू चढ़ाने का आयोजन हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ लड्डू चढ़ाने का आयोजन हुआ। जिनालय परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर वातावरण जय महावीर स्वामी के मंगल जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। मोक्ष कल्याणक पर्व को दीपावली के साथ जोड़कर भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की तथा आरती और मंगल पाठ के साथ धर्मलाभ लिया। सभी श्रद्धालुओं को भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक एवं दीपावली पर्व की हार्दिक शुभ कामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लड्डू चढ़ाने का पुण्यार्जन रवि जैन, रीता जैन परिवार, इंद्रप्रकाश जैन, करुणा जैन परिवार, अजय जैन एवं रश्मि जैन परिवार अवधपुरी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन वात्सल्य सेवा समिति एवं पद्मप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

जिनालय परिवार द्वारा सभी पुण्यार्जक परिवारों का अभिनंदन किया गया। समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मानंद एवं शांति का संदेश प्राप्त करते हुए एक-दूसरे को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। इस मौके पर पंडित विवेक जैन,रविंद्र जैन,प्रवीन जैन नरेंद्र जैन,शुभम जैन,अनिल जैन जितेंद्र जैन,अजय जैन,ओमप्रकाश जैन, अमित जैन,आगम जैन,राकेश जैन, पीयूष जैन, रश्मि जैन,पुष्पा जैन रिंकी जैन, बीना जैन, शालू जैन, कविता जैन, ममता जैन,सीमा जैन, अवधपुरी जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page