समाचार

कुण्डलपुर में भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया : दीपोत्सव पर बुंदेली जैन भजन गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति


कुण्डलपुर (दमोह) के सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा और महावीर पूजन आयोजित हुआ। श्रद्धालु भक्तों ने अत्यंत भक्ति भाव से प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। सायंकाल दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा की भजन प्रस्तुति ने उत्सव को और भी मनोहारी बना दिया। पढ़िए विस्तृत खबर…


कुण्डलपुर (दमोह) सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा और महावीर पूजन का विधान हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त अत्यंत भक्ति भावपूर्वक प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर पुण्य प्राप्ति की।

इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा, ऋद्धि कलश और निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य कई श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती आयोजित हुई। 20 अक्टूबर को मानस्तंभ परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बुंदेली जैन भजन गायक जितेंद्र जैन (जित्तू टड़ा) और गायिका माही जैन ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य श्री विद्यासागर जी गौशाला में दीपावली के अवसर पर गायों को गुड लड्डू, चारा और भूसा खिलाकर पूजा अर्चना की। गौशाला स्टाफ का सम्मान भी कमेटी द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page