एनसीआर के प्रतिष्ठित संगठन जैसवाल जैन युवाजन द्वारा क्षमावाणी का कार्यक्रम 2 अक्टूबर, बुधवार को “अध्यात्म साधना केंद्र” छतरपुर, दिल्ली में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए बिमल जैन और बीना जैन द्वारा मंचन उद्घाटन से हुआ, जिसके बाद वाणी भूषण पंडित रमेशचंद्र जैन शास्त्री जी ने विधिवत रूप से मंगलाचरण किया। पढ़िए अजय जैन नायक की रिपोर्ट…
दिल्ली/अंबाह। एनसीआर के प्रतिष्ठित संगठन जैसवाल जैन युवाजन द्वारा क्षमावाणी का कार्यक्रम 2 अक्टूबर, बुधवार को “अध्यात्म साधना केंद्र” छतरपुर, दिल्ली में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए बिमल जैन और बीना जैन द्वारा मंचन उद्घाटन से हुआ, जिसके बाद वाणी भूषण पंडित रमेशचंद्र जैन शास्त्री जी ने विधिवत रूप से मंगलाचरण किया।
इन्हें मिला सौभाग्य
भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी और आचार्य वसुनंदी जी महाराज के चित्र का अनावरण सगुनचंद्र जी-ममता जैन (उत्तम नगर), सुरेशचंद्र जी-अनीता जैन (साउथ एक्स), सुरेशचंद्र-विनीता जैन (द्वारका), रुपेश जैन-डॉली जैन (उत्तम नगर), मनोज जैन-रजनी जैन (ग्रीन पार्क) और निर्मल जैन-बबीता जैन (पटेल नगर) द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन का सौभाग्य सुनील जैन-लक्ष्मी जैन (ग्रीन पार्क) को प्राप्त हुआ। जिनवाणी स्थापना का सौभाग्य हेमंत जैन-वंदना जैन (शकरपुर), संजीव जैन- सुनीता जैन (कोटला), कमल कांत-मीना जैन (गौतम नगर), नीरज जैन-लक्ष्मी जैन (अर्जुन नगर), संतोष जैन-प्रिति जैन (नोएडा), राजीव जैन-मनिष जैन (गोविंदपुरी), वरुण जैन-दीपिका जैन (राजा बाजार), गिरीश जैन-लवलीन जैन (गुड़गांव), राहुल जैन-ऋतु जैन (गोविंदपुरी), सचिन जैन-गौरव जैन (गोविंदपुरी), विजय जैन-अंजलि जैन (उत्तम नगर), अनिल जैन-शालू जैन (शाहदरा), सीए सौरभ जैन-शिल्पी जैन (शकरपुर) और राजू जैन (गणेश नगर) ने प्राप्त किया।
समाज रत्न की उपाधि दी
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन और अम्बाह (म.प्र.) की नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गणेशी जी लाल जी जैन (महक ग्रुप) को “समाज रत्न” की उपाधि से विभूषित किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन ने जीवन में सकारात्मकता को अपनाने पर जोर दिया। कक्षा 10 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 31,000, 21,000 और 11,000 रुपये के चेक सीए अजय जैन-शिल्पी जैन (नोएडा) द्वारा दिए गए। कक्षा 12 के टॉपर्स को भी समान राशि के चेक पवन जैन-अंजू जैन (विजय एनक्लेव-पालम) द्वारा प्रदान किए गए।
बच्चों को मिले पुरस्कार
इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 5 से 10 साल और 10 से 15 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। दोनों ग्रुप में पुरस्कार वितरण किया गया। आयोजन में सिद्धनंदनी मंडल, स्याद्वाद महिला मंडल, धर्म जागृति संस्थान, रितिका जैन एंड ग्रुप और राजा बाजार महिला मंडल द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नीरू जैन और डॉ. अनुमेहा जैन ने किया। सभी के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था गणेशी लाल जी जैन (महक ग्रुप) द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था चौधरी मोहित जैन (चीकू), मनोज जैन, शुभम जैन और अतिशय जैन ने की। विभिन्न स्थानों से बस की व्यवस्था उमेश कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, नवीन कुमार जैन (राजा बाजार, दिल्ली) द्वारा की गई।
निकाला गया लकी ड्रॉ
जैन समाज के बुजुर्ग सुमतिचंद्र जैन (अंबाह) और बैकुंठी देवी जैन (उत्तम नगर) को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। समस्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अहिंसा प्रभावना यूट्यूब चैनल के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम के अंत में दो लकी ड्रॉ निकाले गए, जिसमें एक पुरुष वर्ग और एक महिला वर्ग के लिए पुरस्कार घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को शुद्ध चांदी के बर्तन का पूजन सेट दिया गया। जैसवाल जैन युवाजन के अध्यक्ष नवीन जैन ‘पिंकी’, महामंत्री अजय जैन ‘बॉबी’, कोषाध्यक्ष सीए अजय जैन के साथ सुरेशचंद्र जैन (साउथ एक्स), सुरेशचंद्र जैन (द्वारका), रूपेश जैन (उत्तम नगर), दीपक जैन (संगम विहार), सीए राजीव जैन (मयूर विहार) एवं जैसवाल जैन युवाजन के सभी साथियों के अथक प्रयास से क्षमावाणी मिलन समारोह अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।













Add Comment