अहमदाबाद खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें रतन जी पाटनी अध्यक्ष और चंद्रेश जी गदिया महामंत्री निर्विरोध चुने गए। उनका सम्मान आगामी क्षमावाणी महोत्सव में किया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
अहमदाबाद। खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज अहमदाबाद के नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद हेतु रतन पाटनी एवं महामन्त्री पद हेतु चंदेश गदिया का निर्विरोध चयन किया गया।
समाज के संरक्षक अशोक गंगवाल एवं सत्येंद्र रारा ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री एवं उनकी सम्पूर्ण टीम अपने नेतृत्व से समाज को नई ऊंचाईयां प्रदान करेगी।
आगामी 21 सितम्बर 2025 को क्षमावाणी के भव्य कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बहुमान कर सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। 22 सितम्बर 2025 से नया कारोबारी सत्र का कार्यकाल विधिवत प्रारम्भ होगा।













Add Comment