समाचार

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार डॉ ज्योति जैन खतौली के घर पधारे

खतौली। भारत सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री  डॉ वीरेन्द्र कुमार सपत्नीक जैन समाज की विद्वत महिला नेत्री डॉ ज्योति जैन के खतौली स्तिथ जैन मंडी निवास पर सौजन्य भेंट हेतु पधारे। इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज के लिए सम्मेदशिखर जी ,अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं पर चर्चा कर अपने द्वारा दिये जा रहे सहयोग व समाज कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की । डॉ ज्योति जैन ,अशोक जैन अध्यापक अजय जैन,नीरज जैन आदि ने उनका स्वागत कर उन्हें जैन दर्शन के मूर्धन्य विद्वान स्वर्गीय डॉ कपूरचंद जैन द्वारा लिखित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जैन समाज का योगदान पुस्तक भेंट करते हुए जैन समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की । केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सागर में वे जैन समाज के बीच में ही निवास करते रहे, उनका पुश्तैनी मकान आज भी वही है ,जैन धर्म के अधिकांश नियमो को व जैन तत्व को वे जानते है व जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं । उल्लेखनीय हैं कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के पिता की साइकिल दुकान  डॉ ज्योति जैन के सागर स्तिथ निवास के आमने सामने ही थी । सहज सरल व्यक्तित्व के धनी आपको 7 बार सांसद बनने व 17वी लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनने का सौभाग्य मिला है। उनकी सहजता से प्रभावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2021 में उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा है। जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले डॉ वीरेन्द्र कुमार आज भी टीकमगढ़, सागर में पैदल चलते हुए जनता के बीच में दिखाई दे जाते है। उनके सरल व्यक्तित्व से जनमानस हमेशा उन्हें अपना प्रतिनिधित्व प्रदान करता है।

न्यूज सौजन्य- अनुपमा राजेन्द्र जैन महावीर
सनावद 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

You cannot copy content of this page