समाचार

करनसिंह जैन बाबूजी समाज रत्न की उपाधि से विभूषित : सेवा न्यास ट्रस्ट ने बाबूजी को किया सम्मानित


नगर के वयोवृद्ध सीनियर एडवोकेट करनसिंह जैन बाबूजी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस वर्ष समाज रत्न की उपाधि डॉ. प्रकाशचंद जैन इंदौर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता करणसिंह जैन बाबूजी मुरैना को प्रतिभा सम्मान समारोह सोनागिर के भव्य समारोह में प्रदान की गई। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। नगर के वयोवृद्ध सीनियर एडवोकेट करनसिंह जैन बाबूजी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था सेवा न्यास परिवार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो सजातीय बंधुओं को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित करता है। इस वर्ष समाज रत्न की उपाधि डॉ. प्रकाशचंद जैन इंदौर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता करणसिंह जैन बाबूजी मुरैना को प्रतिभा सम्मान समारोह सोनागिर के भव्य समारोह में प्रदान की गई।

अंबाह में 15 वर्षों तक की वकालत 

विराट व्यक्तित्व के धनी, जैन समाज के गौरव करणसिंह जैन बाबूजी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। आपका जन्म 19 मार्च 1932 को मध्यप्रदेश प्रांत के मुरैना जिले की अम्बाह तहसील के ग्राम विचपरी में जैसवाल जैन परिवार के पाड़िया गोत्रिय श्रावक श्रेष्ठी विधिचंद भागवती देवी जैन के परिवार में हुआ था। आपकी प्रारंभिक शिक्षा अम्बाह में हुई। बीए ग्वालियर से किया और एलएलबी की डिग्री आगरा से प्राप्त की। एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर आपने एडवोकेट कपूरचंद जैन के साथ अंबाह में 15 वर्षों तक वकालत की। सन 1954 में मुरैना आकर निरंतर 60 वर्षों तक वकालात करते हुए अपना एक मुकाम हासिल किया।

समाजसेवा और राजनीति में उत्कृष्ट योगदान 

बाबूजी स्थानीय राजनीति में एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। दिवंगत महाराज माधवराव सिंधिया नेतृत्व में अपने राजनीति में अपनी एक स्वच्छ छवि स्थापित कर जनमानस में एक अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चम्बल विकास प्राधिकरण के सदस्य, अपेक्स बैंक के दो बार अध्यक्ष, 15 वर्षों तक मुरैना श्योपुर में शासकीय अधिवक्ता, कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष, दो बार उपाध्यक्ष, नगर पालिका में मनोनीत पार्षद, लायंस क्लब में अनेकोबार अध्यक्ष, जिला अभिभाषक संघ में अध्यक्ष एवं मंत्री, जैन संस्कृत महाविद्यालय में मंत्री, जैसवाल जैन ट्रस्ट में अध्यक्ष सहित अनेकों संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहकर आपने राजनीति एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से जनमानस में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

पुस्तक आपराधिक प्रकरणों में दोषमुक्त और बचाव पर पुरस्कृत 

देश की आजादी में काकोरी कांड में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के नाम एवं उनके जीवन परिचय को लेकर पुस्तक प्रकाशित कराई। उनके जीवन चरित्र से सभी को परिचित कराया। आपने अपने जीवन काल में कानून पर तीन पुस्तकों का लेखन किया।जिसमें एक पुस्तक आपराधिक प्रकरणों में दोषमुक्त और बचाव पर भारत सरकार ने पुरस्कृत किया। वर्तमान में आपके सुपुत्र योगेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, एडवोकेट गजेंद्र जैन, एडवोकेट महेंद्र जैन विरासत को सहेजकर आपके कार्यों को आगे बढ़ाने में सतत् प्रयासरत हैं। प्रतिभा सम्मान 2025 के पावन अवसर पर सिद्धक्षेत्र सोनागिर में जैन समाज के गौरव 95 वर्षीय एडवोकेट करनसिंह जैन बाबूजी को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित होना संपूर्ण चम्बल अंचल के गौरवान्वित होने की बात है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page