समाचार

रोग शोक निवारण भक्तामर अनुष्ठान शुरू

आगरा । श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी ब्लॉक, कमला नगर में आर्यिका श्री अर्हम श्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में चार दिवसीय रोग शोक निवारण भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्रथम दिन सौभाग्यशाली महिलाओं ने घटयात्रा निकालकर किया। घटयात्रा के बाद ध्वजा रोहण पीएनसी इंफ्राटेक के सीएमडी प्रदीप जैन एवं मीना जैन के द्वारा किया गया। इसके बाद भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एव शांतिधारा की। इस घटयात्रा में 50 महिलाएं कलश लेकर चलीं। इस कार्यक्रम में संगीत शशि पाटनी एंड पार्टी आगरा के कलाकारों ने दिया।

सभी धार्मिक क्रियाएं दिल्ली से पधारे पं. सचिन शास्त्री द्वारा संपन्न की। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार जैन जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगदीश जैन, अनिल जैन एफसीआई, अनिल जैन रईस, महेशचंद जैन, नरेश लुहाड़िया, नरेंद्र जैन, अंकेश जैन, समकित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page