जैन समाज धांमनोद ने 31 वर्षों से निवासरत कमलचंद छाबड़ा और उनकी धर्मपत्नी को विदाई दी। दंपती ने अब परिवार जनों के बीच इंदौर रहने का मन बनाया है। धांमनोद समाज ने जैन मंदिर में भक्तामर का पाठ का आयोजन कर सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें दंपती का मोती की माला, दुपट्टा, श्रीफल व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…
धांमनोद। जैन समाज धांमनोद ने 31 वर्षों से निवासरत कमलचंद छाबड़ा और उनकी धर्मपत्नी को विदाई दी। दंपती ने अब परिवार जनों के बीच इंदौर रहने का मन बनाया है। धांमनोद समाज ने जैन मंदिर में भक्तामर का पाठ का आयोजन कर सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें समाज अध्य्क्ष महेश जैन उपाध्यक्ष सुनील धनोते, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र जैन व धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी प्रभा प्रधान, पूर्व उपाध्यक्ष पूर्णिमा जैन ने मोती की माला, दुपट्टा, श्रीफल व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने कहा कि छाबड़ा जी का देव, शास्त्र, गुरु के प्रति काफी लगाव था।
मुनिसेवा समिति अध्यक्ष सचिन जैन, कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन, मंदिर व्यवस्था प्रभारी नीलेश जैन व राकेश जैन, मुकेश जैन, अभिषेक जैन, दीपांशु जैन, सजंय जैन, विजय जैन झंडा, पूर्व सहसचिव सुरक्षा जैन, प्रभा, नरेंद्र जैन विभा जैन, प्रिया जैन, सुशीला जैन मामी टेंटवाली ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपक प्रधान ने किया। आभार अध्य्क्ष महेश जैन ने व्यक्त किया।













Add Comment