समाचार

पदमप्रभु जिनालय में भक्तिभाव से संपन्न हुआ कल्याण मंदिर विधान : महिलाओं ने मंगल कलश स्थापना कर पूर्ण श्रद्धा से किया निर्वाण वाचन और लाडू अर्पण


आगरा के अवधपुरी स्थित पदमप्रभु जिनालय में पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण पर्व पर महिलाओं द्वारा भक्ति भाव से श्री कल्याण मंदिर विधान संपन्न किया गया। विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में यह आयोजन श्रद्धा और समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत खबर…


आगरा। अवधपुरी स्थित पदमप्रभु जिनालय में गुरुवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा श्री कल्याण मंदिर विधान भक्तिभाव से संपन्न किया गया। यह आयोजन पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया। इसके पश्चात सौभाग्यवती महिलाओं ने मांडले पर मंगल कलश स्थापित कर विधिवत रूप से विधान का शुभारंभ किया।

पूजन कर प्रभु की आराधना की

विधान के अंतर्गत उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने अष्टद्रव्यों के साथ पूजन कर प्रभु की आराधना की। संपूर्ण आयोजन में विवेक जैन शास्त्री के भावपूर्ण मंत्रोच्चारण और मार्गदर्शन ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू अर्पित किया 

इस अवसर पर सभी भक्तों को सामूहिक रूप से निर्वाण कांड वाचन का सौभाग्य मिला और बाद में प्रभु श्री पार्श्वनाथ के श्री चरणों में श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस आयोजन में इंद्रप्रकाश जैन, मनीष जैन, प्रवीन जैन, अजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, रवि जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, रश्मि जैन, ओम प्रकाश जैन, करुणा जैन, बीना जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, अंजू जैन सहित समस्त अवधपुरी जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page