सरलाबाग जैन मंदिर में पूर्ण भक्ति भाव के साथ संगीतमय वातावरण में विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री घिरोर एवं महामंत्री महेशचंद जैन के निर्देशन में आर्यिका पूर्णमति माताजी द्वारा रचित 44 दिवसीय कल्याण महामंडल विधान आरंभ हुआ। इसमें 19 अप्रैल से 1 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा सामूहिक पूजन और कल्याण मंदिर महामंडल विधान प्रतिदिन होगा। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए यह खबर…
आगरा। 18 अप्रैल से सरलाबाग जैन मंदिर में पूर्ण भक्ति भाव के साथ संगीतमय वातावरण में विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री घिरोर एवं महामंत्री महेशचंद जैन के निर्देशन में आर्यिका पूर्णमति माताजी द्वारा रचित 44 दिवसीय कल्याण महामंडल विधान आरंभ हुआ। विधान का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। झंडारोहण संरक्षक रमन जैन एवं अनीता जैन परिवार ने किया। प्रथम कलश करने का सौभाग्य अमीर चंद जैन निर्मला जैन, संदीप जैन मंजू जैन, शांति धारा डीवी जैन सुधा जैन, पीयूष जैन राशि जैन परिवार, कोषाध्यक्ष मनीष जैन एडवोकेट लवली कल्पना जैन, प्रमोद जैन, अरुण जैन, अजीत जैन परिवार, मुख्य मंगल कलश स्थापना करने का सौभाग्य सुशीला जैन, गिरीश जैन संगीता जैन, प्रदीप जैन रेखा जैन एवं उपाध्यक्ष अशोक जैन निकलेस जैन, सौरभ जैन प्रेरणा जैन, दीप प्रज्वल पारसमणी पाटौदी,नितिन पाटौदी नेहा पाटौदी परिवार, चित्र अनावरण राजा बाबू जैन मंजू जैन, विशाल जैन उमा जैन परिवार कलश स्थापना शशि जैन, डॉ. पीयूष जैन, साधना जैन, संजीव जैन, अनीता जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन, समता जैन, राजेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

जिनवाणी स्थापित करने का सौभाग्य मंजू जैन, मिली जैन के साथ सभी 12 वर्षीय सामायिक कोर्स करने वाली महिलाओं को प्रदान किया गया। 19 अप्रैल से 1 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा सामूहिक पूजन और कल्याण मंदिर महामंडल विधान प्रतिदिन होगा। महामंत्री ने सभी समाज से मंदिर में प्रथम बार हो रहे 44 दिवसीय विधान में सहभागी बन पुण्यार्जन करने का अनुरोध किया।













Add Comment