पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस में 20 और 21 मार्च को भव्य मंगल शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस में 20 और 21 मार्च को भव्य मंगल शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रमण संस्कृति के पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुलभसागरजी महाराज के पावन आशीर्वाद से मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज, मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज, मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर ससंघ के पावन सान्निध्य में यह महोत्सव होगा। मयंक जैन ने सकल जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस महोत्सव में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें।
कार्यक्रम विवरण:
-गुरुवार, 19 मार्च
प्रातः 7:00 बजे– नित्य नियम पूजा अभिषेक, शांतिधारा, जाप स्थापना
– शुक्रवार, 20 मार्च
प्रातः 7:00 बजे से – अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, शिखर शुद्धि, ध्वजा शुद्धि, याग मंडल विधान एवं वास्तु विधान
शनिवार, 21 मार्च
प्रातः 7:00 बजे से–अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन, मुनिसंघ की मंगल देशना पश्चात कलशारोहण, ध्वजारोहण आयोजक: श्री पार्श्वनाथ दिग. जैन मंदिर, विद्या पैलेस एवं सकल जैन समाज, इंदौर













Add Comment