श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर की स्थापना की 14 वीं वर्षगांठ मंगलवार को मनाई गई। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कलशाभिषेक और विधान किया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर की स्थापना की 14 वीं वर्षगांठ मंगलवार को मनाई गई। अध्यक्ष लालचंद पहाड़िया ने बताया कि आचार्य विद्यासागरजी के आशिर्वाद और जंगल वाले बाबा श्री चिन्मयसागरजी महाराज के सानिध्य से निर्मित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 17 फरवरी को 13 पूर्ण हुए और 14वें वर्ष में प्रवेश होने पर मंदिर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। सचिव मुकेश काला ने बताया कि मूलनायक भगवान महावीर 7.25 फिट प्रतिमा का सुबह 7 बजे 51 श्रावकों ने कलशाभिषेक किया। प्रथम जलाभिषेक मंजूदेवी, विमल, मुकेश, अमित काला परिवार, प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य अशोककुमार, दिलीप, सुनील, अनिल, आशीष, अंकित काला परिवार, द्वितीय शांतिधारा लालचंद, कमलकुमार, सुभाष सुनील, पीयूष वीर पहाडिया परिवार, आदिनाथ भगवान की प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य विमलचंद, विनय कुमार, विकास पहाड़िया परिवार, द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य गोपाललाल, प्रदीपकुमार अभिषेक पहाड़िया परिवार, भगवान शांतिनाथ की प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य कांता देवी, नवीन कुमार, अनिलकुमार काला परिवार, द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य तेजकुमार पंकजकुमार प्रवीणकुमार बड्जात्या परिवार को मिला।
पंच परमेष्ठी विधान में मंगलकलश स्थापना और दीप प्रज्वलन चिरंजीलाल, अशोककुमार भव्य कुमार पाटोदी परिवार के बाद सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पूजन और विधान में भाग लिया। सचिव मुकेश काला ने बताया कि विधान सुरेशकुमारजी पांड्या के सानिध्य में किया गया। इनके अनुसार नित्यदेव पूजन के पश्चात पंच परमेष्ठी विधान किया गया और शाम 7 बजे से भक्तामर की आरती की। णमोकार महामंत्र का जाप किया गया जिसमें सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।













Add Comment