समाचार

कलश स्थापना व भव्य शोभायात्रा : 3 मुनिराजों के जयकारों से गूंजा पांडाल 


यहां श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला में आज भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें सबसे पहले महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। झांकी में कलश लेकर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लगन भजन पर नृत्य व संगीत पर महिलाएं झूम रही थी। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। यहां श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला में आज भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें सबसे पहले महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। झांकी में कलश लेकर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लगन भजन पर नृत्य व संगीत पर महिलाएं झूम रही थी। मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में 2023 का मंगल कलश स्थापना समारोह निर्मल सेवा सदन छिपीटोला आगरा में धूमधाम से आयोजित किया गया।

कलश बने आकर्षण का केन्द्र 

मंच के आगे सुन्दर कलाकृति में शोभायमान कलश सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मंच के पीछे व आगे कलाकृतियो में कमल खिले नजर आ रहे थे तो पांडाल में भक्तों के मन कमल की तरह खिले हुए प्रतीत हो रहे थे। 3 मुनिराजों के मंच पर आते ही पांडाल जयकारों से गूंज उठा। विशाल पंडाल ऐसा लग रहा था जैसे किसी मंदिर का प्रांगण हो और वहां भक्त उत्सव मना रहे हों। महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए। चातुर्मास की घोषणा होते ही भक्तों को सबसे ज्यादा प्रतीक्षा होती है, चातुर्मास कलश स्थापना के दिवस की। हो भी क्यों ना, इस दिन उनके मन और हृदय में संतों का सानिध्य मिलने से जो खुशी की लहरें उठ रही होती है, उनको ही वे इस दिन उत्सव मनाकर प्रकट करते हैं।

इन्हें मिला कलश लेने का सौभाग्य

चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में पहला कलश लेने का सौभाग्य प्रवीन जैन पद्मावती , दूसरा कलश भुवनेश जी रजत, तीसरा कलश रविंद्र मनोज लेहारा, चौथा कलश मुकेश, राजीव, राहुल, सुभाष चंद्र राकेश कुमार जैन, पांचवां कलश संजय कुमार, अजय कुमार जैन को मिला। ध्वजारोहण वीरेंद्र शास्त्री परिवार को मिला। विधानाचार्य शुभम भैया के निर्देशन में कलश स्थापित किए गए। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने नृत्यमय भक्ति की। श्रुत संवधन पावन वर्षायोग स्थापना हुई। मंच संचालन सतेंद्र जैन ने किया। इस प्रकार चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का यह पावन समारोह विशाल जनसमुदाय के मध्य सानन्द और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सीए मुख्य सयोजक, राजेश जैन सयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मुरारी लाल जैन, सतेन्द्र जैन, मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 10 जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन में होगा

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page