समाचार

अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में होगा कार्यक्रम : कालसर्प दोष, राशि दोष निवारण अनुष्ठान 30 को


 जैन धर्म के अनुसार इंदौर की धरा पर पहली बार कालसर्प दोष,राशि दोष निवारण अनुष्ठान आगामी 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। अंतर्मुखी परम पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर महाराज जी के सानिध्य में होने वाले इस अनुष्ठान का प्रारंभ सुबह 6 :30 बजे से मोदी जी की नसियां, बड़ागणपति में होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। जैन धर्म के अनुसार इंदौर की धरा पर पहली बार कालसर्प दोष,राशि दोष निवारण अनुष्ठान आगामी 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। अंतर्मुखी परम पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर महाराज जी के सानिध्य में होने वाले इस अनुष्ठान का प्रारंभ सुबह 6 :30 बजे से मोदी जी की नसियां, बड़ागणपति में होगा। जैन धर्मानुसार अनुष्ठान में विवाह में बाधा, व्यापार में अस्थिरता, मंगल दोष, परिवार में विवाद, दांपत्य जीवन में अशांति के साथ, पढ़ाई में रुकावट- कमजोर, नजर दृष्टि, अशुभ स्वप्न आदि दोषों से बचने के लिए पूजा की जाएगी।

इच्छुक श्रावक अनुष्ठान में बैठने की स्वीकृति 9460155006 नंबर पर व्हाट्सअप या फोन कर दे सकते हैं। अनुष्ठान में बैठने की सहयोग राशि 3000 रुपए रखी गई है। नाम लिखवाने की अंतिम तारीख 26 अगस्त है। अनुष्ठान में बैठने वालों की भोजन की व्यवस्था पूज्य वर्षायोग धर्म प्रभावना समिति की ओर से की जाएगी। अनुष्ठान की सहयोग राशि 9977161212 (कमलेश जैन ) नंबर पर फोन पे, गूगल पे कर जमा करवा सकते हैं या क्यूआर कोड स्कैन भी कर सकते हैं ।

अनुष्ठान बैठने के लिए 9827794634 (रेखा जैन ), 9977161212 (कमलेश जैन) पर संपर्क किया जा सकता है। कालसर्प ज्योतिष , कालसर्प दोष,राशि दोष निवारण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज से मिल सकते हैं। मुनि श्री वर्तमान में मोदी जी की नसिया में विराजमान हैं।

दोपहर 3 से 5 बजे के बीच आप अपनी कुंडली दिखा सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक भरत जैन, गौरव अध्यक्ष नरेंद्र वेद, कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी, स्वागताध्यक्ष डी. के. जैन (रिटायर्ड डी.एस.पी.), महामंत्री रेखा जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, योजनाध्यक्ष नमिष जैन हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page