बटियागढ़ खड़ैरी निवासी मध्यम परिवार की होनहार बेटी ज्योति जैन ने अपने परिवार के साथ-साथ गांव, जिले, संभाग और पूरे प्रदेश का एवं जैन समाज का नाम ऊंचा करते हुए सिविल जज परीक्षा में मध्यप्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……
दमोह। बटियागढ़ खड़ैरी निवासी मध्यम परिवार की होनहार बेटी ज्योति जैन ने अपने परिवार के साथ-साथ गांव, जिले, संभाग और पूरे प्रदेश का एवं जैन समाज का नाम ऊंचा करते हुए सिविल जज परीक्षा में मध्यप्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ,महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या,हंसमुख गांधी ,टीके वेद,राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ,सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जनों ने बधाई देते हुए ज्योति के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है ।
धर्म और जिनदेव में अटूट श्रद्धा रखने वाली ज्योति ने परिणाम के आने वाले दिन जिन मंदिर में शांतिधारा भी करवाई थी। उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई ।













Add Comment