जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम के तत्वावधान में प्रेरणा यात्रा 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को उदयपुर से केसरिया जी तीर्थ तक कार रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 कारों का काफिला दोपहर 1.15 बजे उदयपुर से केसरिया जी तीर्थ के लिए रवाना हुआ। उदयपुर से तनुजय जैन की पढ़िए, यह खबर…
उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम के तत्वावधान में प्रेरणा यात्रा 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को उदयपुर से केसरिया जी तीर्थ तक कार रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 कारों का काफिला दोपहर 1.15 बजे उदयपुर से केसरिया जी तीर्थ के लिए रवाना हुआ। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि कार रैली को मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत, चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, जोन को-ऑर्डिनेटर सुनील गांग एवं पीआरओ ग्रीटिंग्स शुभम गांधी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि केसरिया जी तीर्थ पहुंचने पर सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम गुरुकुल मंदिर के दर्शन किए। गाजे-बाजे एवं नृत्य के साथ पूजन सामग्री लेकर गुरुकुल मंदिर से केसरिया जी मुख्य मंदिर तक भव्य यात्रा निकाली गई। मुख्य मंदिर से देवस्थान विभाग के बैंड के साथ पालकी यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए पगल्याजी स्थित आमखास पहुंची। जहां पूजा एवं अभिषेक संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने सामूहिक आरती का लाभ लिया और प्रभावना का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक तनुजय किकावत और सुमित खाब्या ने बताया कि इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम के वार्षिक कैलेंडर 2026 का प्रथम कैलेंडर भगवान ऋषभदेव जी को अर्पण कर मंदिर प्रांगण में विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में 115 सदस्य एवं बच्चों की उपस्थिति रही। ग्रुप सचिव श्री लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, इलेक्ट प्रेसिडेंट तनुजय किकावत, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, आशीष रत्नावत उपस्थित रहे। ग्रुप सदस्यों ने केसरिया जी मुख्य मंदिर, कांच का मंदिर, गुरुकुल मंदिर एवं गज मंदिर के दर्शन का लाभ लिया। किकाभाई धर्मशाला में भोजन प्रसादी के बाद सभी आगंतुक सदस्यों का आभार ग्रुप सचिव लोकेश जैन ने माना।













Add Comment