समाचार

5 दिवसीय अर्हम् धर्म शिविर का आनंदमय समापन: आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई


आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में कोटा से पधारी निधि दीदी अंतरप्पा के मार्गदर्शन में पांच दिन शिविर चला। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में कोटा से पधारी निधि दीदी अंतरप्पा के मार्गदर्शन में पांच दिन शिविर चला। जिसमें 1 हजार साल पुराने आचार्य सोमदेव सूरी जी कृत ग्रंथ की प्रोजेक्टर के माध्यम से वचना हुई जिसमें आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई।

महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों की अच्छी सहभागिता रही 

पूरे दो घंटे तन्मयता से एक एक एक्टिविटी को बारीकी से देखना, स्लाइड समझना आत्मसात करना और धर्म की एक नई परिभाषा एक नए रूप को पहली बार समझकर उसका प्रतिदिन अभ्यास किया। टूल्स द्वारा अपने भावों को पकड़ना सीखा। अर्हम् योग पंचमुद्रा, क्लेपिंग, अर्हम् नाद, ध्यान प्रार्थना से तन मन चेतना को निर्मला करने का अभ्यास किया। उनके चेहरे की प्रसन्नता, आनंद को देखकर लग रहा था कि शिविर सार्थक एवं सफल रहा। सभी ने तैयारी पूर्वक परीक्षा में भाग लिया। अपने आपको जांचा परखा।

सभी का आभार जताया 

सत्येंद्र भैया, रचना दीदी, सुचित्रा दीदी’ के रूप में ’गुरुदेव’ने एक सुंदर परिवार ही दे दिया। ’नमोऽस्तु’ जहाँ इन 5 दिनों में एक पल भी महसूस नहीं हुआ कि हम कभी अनजाने अजनबी अपरिचित थे। हमारे आगरा प्रवास को सुखद अनुभूति देने के लिए बहुत-बहुत आभार। आगरा ताजगंज, जयपुर हाऊस, छीपीटोला, पश्चिमपुरी जिनमंदिरजी के दर्शन लाभ विधान पुण्य अवसर मिला। ’साक्षी दीदी, नयन भैया’ का बहुत बहुत धन्यवाद ये सुअवसर हमें दिया। सभी का, पूरी टीम का आभार जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस महा आयोजन में सलंग्न है। इस मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, रचना जैन, निधि जैन,सुचित्रा जैन, उपासना जैन, रश्मि जैन, अर्चना जैन, महिला मण्डल के अध्यक्ष मंत्री शान्तिनाथ युवा मण्डल के अध्यक्ष मंत्री सिद्धार्थ जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page