समाचार

वाशिम महाराष्ट्र में राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन में पत्रकार सम्मानित : मुनि श्री समता सागरजी महाराज ने पत्रकारों को विशेष आशीर्वाद दिया


महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई एवं मराठी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन सानंद हुआ। वाशिम से पढ़िए, यह खबर…


वाशिम। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई एवं मराठी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन सानंद हुआ। इस राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन को प्रयाग राज से आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री समता सागरजी महाराज ने पत्रकारों को विशेष आशीर्वाद दिया। साथ ही हिंदू धर्म के संत महंत श्री गजानंद माऊली ने गुरुदेव को नमन कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम को आयुष केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव नई दिल्ली की विशेष उपस्थिति रही। सभी राज्य से पधारे प्रेस मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकारों के कार्य की सराहना कर सम्मान चिन्ह देकर गौरव किया गया। साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान चिन्ह देकर गौरव किया गया। आयुष केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की उपस्थिति सराहनीय रही। मंत्री ने सभी गुरुओ को नमन कर देश के चौथे स्तंभ पत्रकार के कार्यकी खुब सराहना की एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इनका किया गया सम्मान 

कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष गिरधारीलाल सारडा ने कार्यक्रम की सराहना की। वास्तु विशारद डॉ. अर्चना मेहकरकर, समाज सेवक अविनाश मारे शेटवार,

योग टीचर का भी सम्मान किया गया। दैनिक भास्कर संपादक पत्रकार वैद्य के साथ जैन समाज के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक नवभारत के अनिल वाल्ले, दैनिक लोकमत के पत्रकार शिखरचंद बागरेचा, तरुण समता वाणी एवं श्रीफल न्यूज के पत्रकार प्रशांत गड़ेकर, मातृभूमि के संपादक पत्रकार जैन परिवार के सदस्य निलेश सोमानी की उपस्थिति जैन समाज के लिए गौरव का विषय बना। गुरुभक्त निलेश सोमानी को सोने की अंगूठी दी। श्री गजानंद माऊली ने आशीर्वाद के रूप में दी गई।

व्यवस्था की सराहना की गई

वाशिम के नगराध्यक्ष अनिल केंदले, नगर सेवक राहुल तुपसांडे के साथ सभी गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान शॉल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ से किया गया। दो समय के भोजन के साथ ही बाहर से पधारे पत्रकार, मान्यवरों के लिए पार्सल भोजन की भी व्यवस्था उत्तम रही। सभी पत्रकारों को प्लानर बैग संगठन की ओर से भेज दिया गया। समाज के प्रत्येक घटक को न्याय देने का कार्य पत्रकारित के माध्यम से किया जाए, यह आह्वान केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया। उत्तम नियोजन सुयोग्य व्यस्थापन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page