इंदौर धारा परिवार ने पत्रकार हेमंत जैन महावीर टाइम्स को मालव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी थे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। इंदौर धारा परिवार ने पत्रकार हेमंत जैन महावीर टाइम्स को मालव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी थे। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि हेमंत जैन कलम के सिपाही है और उनका अपना स्वय का अखबार है। वह एक मिलनसार और बेहतर इंसान हैं।
इसीलिए उन्हें इस अवॉर्ड के लिए चुना गया। हेमंत जैन को अवॉर्ड प्रदान करने के साथ दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पत्रकार अर्पण जैन, मनोज मिश्रा, लोकेश पाल विशेष रूप से उपस्थित थे। हेमंत जैन को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ जैनेन्द्र जैन, राजेन्द्र सोनी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, राजीव जैन बंटी, संजीव जैन संजीवनी और राजेश जैन दद्दू ने बधाई दी है।













Add Comment