आगरा के पदमप्रभु महिला मंडल ने अवधपुरी के पद्मप्रभु जिनालय में श्रुत पंचमी के उपलक्ष्य में मां जिनवाणी पूजन किया गया। पूजन की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ हुई।अष्ट द्रव्यों के साथ मां जिनवाणी पूजन की मांगलिक क्रियाएं हुईं। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। पदमप्रभु महिला मंडल ने अवधपुरी के पद्मप्रभु जिनालय में श्रुत पंचमी के उपलक्ष्य में मां जिनवाणी पूजन किया। पूजन की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ हुई। जिसके बाद पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ मां जिनवाणी पूजन की मांगलिक क्रियाएं कीं। इस अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं ने शास्त्रों को अपने सिर पर लेकर मंदिर की परिक्रमा लगाते हुए श्रीजी के समक्ष विराजमान किया। पंडित विवेक जैन जी ने बताया कि श्रुत पंचमी जैन धर्म में ज्ञान की आराधना का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
यह पर्व ज्ञान के महत्व को दर्शाता है और दिगंबर जैन परंपरा में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन जैन समुदाय मां जिनवाणी की पूजा करते हैं और ज्ञान के प्रसार के लिए दान देते हैं। इस अवसर इन्द्रप्रकाश जैन, प्रवीन जैन, जयकुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन, रवि जैन, करूणा जैन, अंजना जैन, कविता जैन, गीता जैन, सुनीता जैन, पुष्पा जैन, रागिनी जैन, अंजली जैन सहित अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment