24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव 15 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए महापात्र, पात्र और इंद्र-इंद्राणियों के चयन के लिए आगामी रविवार से अभियान शुरू हो रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। 24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव 15 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए महापात्र, पात्र और इंद्र-इंद्राणियों के चयन के लिए आगामी रविवार से अभियान शुरू हो रहा है। यह अवसर प्राप्त करने के लिए समाजजनों से आग्रह किया गया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर में 15 से 20 मार्च तक श्री मज्जिनेंद्र श्री भगवान नेमीनाथ एवं चौबीस जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है। इसके महापात्र, पात्र एवं इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य आपको मिल सकता है। श्रद्धा समर्पण भक्ति प्रवाह में डुबकी लगाने और आत्मज्योति को प्रकट करने का महोत्सव पंच कल्याणक है। दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्धसागरजी के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री आदित्यसागरजी, अप्रमित सागर जी, सहज सागर महाराज ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य से जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा।
प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के निर्देशन में जिनबिंब पंच कल्याणक महामहोत्सव के महापात्र, पात्र एवं इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त करने का शुभ अवसर रविवार 22 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नरीमन सिटी में प्राप्त कर सकते हैं। सभी समाज जन से अनुरोध किया गया है कि आत्मोसाधन के इस पावन कार्यक्रम में यथाशक्ति त्रियोगपूर्वक महापात्र पात्र एवं इंद्र-इंद्राणी बनकर सातिशय पुण्य अर्जित करें। प्रतिष्ठा के प्रति निष्ठा ही प्रभावना की पराकाष्ठा है।













Add Comment