समाचार

श्री विरागोदय तीर्थ में जिनबिंब महास्तकाभिषेक महोत्सव 2025: पांच दिवसीय आयोजन 19 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा 


गणाचार्य विराग सागर के शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में महामस्तकाभिषेक 19 से 23 अक्टूबर तक होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि महामस्तकाभिषेक सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। पथरिया से पढ़िए, यह खबर…


पथरिया। गणाचार्य विराग सागर के शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में महामस्तकाभिषेक 19 से 23 अक्टूबर तक होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

महामस्तकाभिषेक सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। 21 अक्टूबर 2025 वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव (दीपावली) उत्सव एवं ध्वजारोहण समारोह 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से गणधर वलय विधान होगा। 23 अक्टूबर गुरु मंदिर शुद्धि एवं मंदिर में गणाचार्य विराग सागर जी की मूर्ति प्रतिष्ठा होगा एवं दोपहर 1 बजे से आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी होगा। यह आयोजन सकल जैन समाज पथरिया एवं वर्षायोग समिति के तत्वावधान में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page