शहर के उपनगर ऋद्धि सिद्धि नगर, कुन्हाड़ी में आज से जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
कोटा। शहर के उपनगर ऋद्धि सिद्धि नगर, कुन्हाड़ी में आज से जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ है। यह भव्य महोत्सव शनिवार, 9 नवंबर से गुरुवार, 14 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव
कोटा जैन समाज में पहली बार एक साथ भारत के 39 जिन मंदिरों के श्रीजी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में आध्यात्मिक प्रबंधन के प्रवचनकार, श्रुतसंवेगी श्रमणरत्न मुनि श्री आदित्यसागर जी मुनिराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में आयोजन होगा।













Add Comment