समाचार

प्रात:स्मरणीय जगतगुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री भट्टारक स्वामी का जन्मजयंती महोत्सव : चंद्रगिरी पहाड़ पर शुरू हुआ अभिषेक


श्रवणबेलगोला मठ के प्रात:स्मरणीय जगतगुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री भट्टारक स्वामीजी के 74वें जन्मजयंती महोत्सव पर श्रवणबेलगोला जैन मठ के स्वस्तिश्री अभिनव चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के नेतृत्व में चंद्रगिरी पहाड़ पर अभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ । यह अनुष्ठान वर्ष भर चलेगा।


श्रवणबेलगोला। श्रवणबेलगोला मठ के प्रात:स्मरणीय जगतगुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री भट्टारक स्वामीजी के 74वें जन्मजयंती महोत्सव पर श्रवणबेलगोला जैन मठ के स्वस्तिश्री अभिनव चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के नेतृत्व में चंद्रगिरी पहाड़ पर अभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया है। इस अनुष्ठान के अंतर्गत चंद्रगिरी पर्वत पर 15 मंदिरों में शुद्ध वस्त्र पहनकर श्रावक भी अभिषेक कर सकते हैं। जैन श्रावक भी अपने परिवार की ओर से एक दिन का अभिषेक करवाकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकते हैं। तीन मई, 2023 से शुरू हुए इस अनुष्ठान में श्रावक 3 मई, 2024 तक जब भी श्रवणबेलगोला पहुंचें तो चंद्रगिरी पहाड़ पर अभिषेक करने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। एस डी जे एम आई मैनेजिंग कमेटी श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) के मुताबिक आप अभी इस अनुष्ठान से जुड़कर आज ही धर्म लाभ लें। आप अपनी सहयोग राशि क्यूआर कोड स्कैन कर भी जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जीवंतधरकुमार, मैनेजर चंद्रगिरी (8150859174) , भरतेश बस्ति कार्यदर्शी पूजा विभाग (9824871876) नंबर पर संपर्क कर किया सकता है।

ऐसे जुड़े
श्रावक-श्राविकाएं एक दिन की अभिषेक की राशि 1500 रुपए देकर इस अभिषेक महोत्सव से जुड़ सकते हैं। मुख्यकार्यदर्शी, एस डी जे एम आई मैनेजिंग कमेटी श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) के अनुसार आप अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या किसी परिजन व अन्य की पुण्य स्मृति आदि के अवसर पर अभिषेक करवा कर धर्म लाभ ले सकते हैं।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page