समाचार

जिन सहस्र नाम महामंडल विधान के दूसरे दिन सिद्ध भगवान को विभिन्न अर्घ्य समर्पित किए गए : मुनि श्री पुण्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में हो रहा आयोजन 


दिगम्बर जैन दशा हुमड जैन समाज धरियावद के श्री कुन्थुसागर दिगम्बर जैन नसिया मन्दिर में पांच दिवसीय जिन सहस्र नाम महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। शनिवार को विधान के दूसरे दिन सिद्ध भगवान को विभिन्न अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए लक्की राजावत की रिपोर्ट…


धरियावद। दिगम्बर जैन दशा हुमड जैन समाज धरियावद के श्री कुन्थुसागर दिगम्बर जैन नसिया मन्दिर में पांच दिवसीय जिन सहस्र नाम महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। शनिवार को विधान के दूसरे दिन सिद्ध भगवान को विभिन्न अर्घ्य समर्पित किए गए। पांच दिवसीय इस विधान में सिद्ध भगवान को कुल 1008 अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रात:काल मुनि संघ के सानिध्य में मूलनायक भगवान का पंचामृत अभिषेक एंव शान्ति धारा की गई। साथ ही विधान मण्डप में विराजमान भगवान का अभिषेक किया गया। मूलनायक आदिनाथ भगवान की शान्तिधारा करने का लाभ मनोज बदामीलाल दोशी परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान पार्श्वनाथ स्वामी पर शान्तिधारा करने का लाभ कमल जी रजावत परिवार को प्राप्त हुआ।

संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्य़क्रम आयोजित हुए

अभिषेक के बाद भगवान की पूजा प्रारंभ हुई। ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी एंव प्रतिष्ठा चार्य भागचन्द्र जी शास्त्री के सानिध्य में इन्द्र-इन्द्राणी द्वारा विभिन्न पूजाएं की गई। जिसके बाद मुनि श्री के मंगल प्रवचन हुए। संध्याकाल में भगवान की मंगल आरती, गुरु आरती, गुरु भक्ति सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें समाजजन ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page