आलेख

जीवन में अवश्य लें एक छोटा सा नियम

जीवन में अवश्य लें एक छोटा सा नियम

झिलमिल जैन- नियम ही हमारे जीवन में धर्म को बढ़ाते हैं। जब तक हमारे जीवन में नियम-संयम नहीं होगा, तब तक पुण्य का बंध नहीं होगा और जब तक पुण्य का बंध नहीं होगा, तब तक सुख की प्राप्ति नहीं होगी। जीवन में एक नियम अवश्य लेना चाहिए और उसका पालन मजबूती से करना चाहिए। जीवन में कितनी भी परेशानी आए लेकिन अपने नियम से नहीं डिगना चाहिए।

सती सोमा ने अपनी जीवन में एक छोटा सा तो ही नियम लिया था और वह था रात्रि भोजन का त्याग और उस त्याग से देखो, वह सती कितनी महान बन गईं। अपने नियम को हर परस्थिति में निभाने से उनकी देवताओं ने भी सहायता की। जहरीले नाग को हार बना कर उनके गले का कंठ हार बना दिया। इसे कहते हैं नियम का फल। तो आज से हम भी अपने जीवन में कोई छोटा सा नियम लेकर आपने जीवन को निखारें, उसे उज्ज्वल बनाएं। अगर हमारी आत्मा सच्ची होगी, तो निज परमात्मा के दर्शन अवश्य होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page