सुरेश जैन झाझंरी परिवार के द्वारा सामाजिक सेवा का एक ओर उपलब्धि करते हुए अपने आर्थिक सहयोग से कोडरमा जिले में झांझरी कीमोथेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉक्टर कुमार प्रभास, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव और झाझंरी परिवार ने संयुक्त रूप से किया। पढ़िए राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन की विशेष रिपोर्ट…
झुमरीतिलैया। सुरेश जैन झाझंरी परिवार के द्वारा सामाजिक सेवा का एक ओर उपलब्धि करते हुए अपने आर्थिक सहयोग से कोडरमा जिले में झांझरी कीमोथेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉक्टर कुमार प्रभास, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव और झाझंरी परिवार ने संयुक्त रूप से किया।
ऐतिहासिक कार्य
कैंसर मरीजों को सहायता प्रदान करने वाली संस्था आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट की पहल पर होली फैमिली हॉस्पिटल के तत्वाधान में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के सहयोग से जैन सुरेश झांझरी परिवार की ओर से होली फैमिली हॉस्पिटल परिसर में जिले का पहला कीमोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कैंसर से पीड़ित लोगों के समूह के द्वारा कैंसर से पीड़ित अन्य दूसरे लोगों की परेशानियों को देखते हुए शुरू किए गए इस कीमोथेरेपी सेंटर से लोगों को मानसिक एवं आर्थिक रूप के परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। जैन समाज हमेशा मानव सेवा का कार्य में अग्रणी रहा है और झांझरी परिवार हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर योगदान देता है।
समाज आए आगे
विधायक डॉ. नीरा यादव ने कीमोथेरेपी सेंटर के उद्घाटन को कोडरमा जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और जैन समाज के साथ झांझरी परिवार को बधाई दी। टीएमएच मुंबई के डॉ. कुमार प्रभास ने कहा कि हर समस्या का समाधान सरकार नहीं कर सकती है। समाज को और लोगों को आगे आकर समस्याओं के समाधान के प्रति सोचने की आवश्यकता है। जैन समाज और झांझरी परिवार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज कैंसर होने का एक सबसे बड़ा कारण तंबाकू से बने उत्पाद हैं। वर्तमान में 100 में से 50 कैंसर के मामले तंबाकू के उपयोग करने से सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमएच में उनकी देखभाल में होली फैमिली से चिकित्सक और नर्सों की एक टीम ने कीमोथेरेपी देने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे लोगों को बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
हॉस्पिटल की सिस्टर जेसी ने बताया कि कोरोना काल में जिस प्रकार से होली फैमिली की टीम ने पूरी तरह से समर्पित होकर महामारी से मुकाबला कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में एक मिसाल कायम किया, उसी प्रकार कीमोथेरेपी सेंटर में भी यहां की टीम के द्वारा पूरी तरह से समर्पित एवं सेवा भाव से सहयोग दिया जाएगा। आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा ने बताया कि कीमोथेरेपी के लिए पहले कोडरमा से लोगों को रांची, जमशेदपुर समेत अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, पर अब यह सुविधा यहीं जैन झांझरी परिवार को सहयोग से उपलब्ध हो पाएगी।
मील का पत्थर होगा साबित
इस मौके पर सुरेश झाझंरी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस नेक कार्य में अपना सहयोग देने पर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह कीमोथेरेपी सेंटर मील का पत्थर साबित होगा, कैंसर से पीड़ित लोगों को आर्थिक रूप से बहुत मदद मिलेगी। पहले दिन अरुण मिश्रा ने पहली कीमोथेरेपी ली। इस अवसर पर जैन समाज के उपाध्यक्ष जैन कमल सेठी, महामंत्री जैन ललित सेठी, पूर्व अध्यक्ष सुशील छाबडा, पूर्व मंत्री जय कुमार गंगवाल, मनीष सेठी, सरोज पापड़ीवाल, सिद्धार्थ झांझरी, सुरेन्द काला, संदीप सेठी, राज कुमार अजमेरा, जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबडा, मंत्री सुमित सेठी, आशीष सेठी, टिंकू मिश्रा, जैन राज कुमारअजमेरा, नवीन जैन, नेमि देवी झांझरी, प्रेम झांझरी, निधि झांझरी, अंजना सेठी, उषा सेठी, किरण, सुनीता जैन के अलावा सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।













Add Comment