समाचार

अलबेली हाट 4 से 6 अक्टूबर तक लगेगी : जेसीआई मुरैना जागृति का अलबेली हाट का अनूठा आयोजन 


नगर की समाजसेवी संस्था जेसीआई मुरैना जागृति द्वारा आयोजित ‘अलबेली हाट’ इस वर्ष भी अपनी विशेषता के साथ टाउन हॉल मुरैना में 4 से 6 अक्टूबर तक सजेगा। इस आयोजन की कन्वीनर जेसी भारती मोदी ने बताया कि हाट की ओपनिंग सेरेमनी में मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। नगर की समाजसेवी संस्था जेसीआई मुरैना जागृति द्वारा आयोजित ‘अलबेली हाट’ इस वर्ष भी अपनी विशेषता के साथ टाउन हॉल मुरैना में 4 से 6 अक्टूबर तक सजेगा। इस आयोजन की कन्वीनर जेसी भारती मोदी ने बताया कि हाट की ओपनिंग सेरेमनी में मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जॉन प्रेसिडेंट जेसी आनंद मिश्रा उपस्थित रहेंगे। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन जेसी भावना जैन और कोऑर्डिनेटर जेसी नीता बांदिल ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

4 अक्टूबर को ‘मेहंदी रचे हाथ’, 5 अक्टूबर को ‘फलहारी व्यंजन’ प्रतियोगिता और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 6 अक्टूबर को ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष जेसी लता गोयल ने बताया कि 6 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान बंपर लकी ड्रॉ भी रखा गया है। सचिव जेसी कंचन चावला ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अलबेली हाट में आकर दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और शादियों के सीजन के लिए जमकर खरीदारी करें और इस अनूठे आयोजन का आनंद लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page