समाचार

डॉ. जयकुमार जैन बने श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के अधिष्ठाता

Jaykumar-jain-bane-shraman-sanskrati-sansthan-sanganer-adhishthata
Jaykumar-jain-bane-shraman-sanskrati-sansthan-sanganer-adhishthata

जयपुर- परम पूज्य निर्यापक संत मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के शुभाशीर्वाद से संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) के अधिष्ठाता पद पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत्परिषद् के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष, शास्त्री परिषद के पूर्व महामंत्री और जैन जगत के मूर्धन्य मनीषी डा. जयकुमार जैन, मुजफ्फरनगर को मनोनीत किया गया है।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत्परिषद् के महामन्त्री डा. सुरेन्द्र कुमार जैन भारती ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने डाॅ. जयकुमार जैन को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान के प्राचार्य पद पर विद्वत्परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार जैन शास्त्री, ब्यावर कार्यरत हैं। दोनों विद्वान् बचपन के साथी हैं और वे संस्थान को और ऊंचाई पर ले जायेंगे। डा. जयकुमार जी के अधिष्ठाता बनने पर सम्पूर्ण विद्वत्परिषद् की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

संस्थान में हुआ स्वागत

डॉ. सुनील संचय ने बताया कि श्रमण संस्कृति संस्थान के अधिष्ठाता पद पर नियुक्त डॉ. जयकुमार के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। संस्थान के प्राचार्य द्वारा डॉ. साहब का परिचय दिया गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान के अधिष्ठाता जैनदर्शन के मूर्धन्य विद्वान पंडित रतनलाल जी बैनाड़ा का अकस्मात स्वर्गवास हो जाने से उक्त पद रिक्त हो गया था। डॉ. जयकुमार जी के अधिष्ठाता बनने पर अनेक विद्वानों, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों, पत्रकारों, श्रेष्ठीगणों, संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

-डॉ. सुनील संचय ललितपुर, कार्यकारणी सदस्य- विद्वत्परिषद्

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page