समाचार

सुनेल की युवा पत्रकार मेघा जैन को जवाहरलाल दर्डा स्मृति सम्मान: पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान से साबित हुआ नारी का दबदबा 


मेघा जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित कर नारी शक्ति का मान सम्मान बढ़ाया है। मेघा को जवाहर लाल दर्डा स्मृति सम्मान से राज्यपाल हरिभाऊ ने सम्मानित किया है। इससे झालावाड़ जिले सहित हाड़ौती अंचल के पत्रकारिता जगत में हर्ष व्याप्त है। मेघा को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। वे सुनेल में राजस्थान पत्रिका की संवाददाता हैं। सुनेल से पढ़िए यह खास खबर…


सुनेल। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत समूह के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में अति विशिष्ट उपलब्धियों के लिए स्थापित सम्मान से सुनेल में राजस्थान पत्रिका की संवाददाता मेघा जैन को नवाजा गया है। जयपुर में बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुए समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सम्मानित किया। साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रसिद्ध संगीतकार विश्वमोहन भट्ट, मशहूर गायक गायब अहमद और मोहम्मद हुसैन, महापौर कुसुम यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हीरन जोशी, मीडिया समन्वयक आनंद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही, लोकमत मीडिया एडिटोरिया बोर्ड के चेयरमेन डॉ. विजय दर्डा सहित प्रदेश के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ पत्रकार आदि उपस्थित थे।

युवा पत्रकार मेघा को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर झालावाड़ जिले में हर्ष की लहर है। जिले सहित कोटा संभाग के सभी पत्रकारों, राजनेताओं, समाजसेवियों प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर बधाई दी है। जिले के महिला संगठनों ने मेघा जैन को नारी शक्ति का गौरव बताया है।

गौरतलब है कि यह प्रतिष्ठित सम्मान झालावाड़ जिले में पहली बार मिला है। वहीं कोटा संभाग में दूसरी बार। इससे पूर्व 2003 में 22 वर्ष पहले कोटा के पत्रकार राजेश त्रिपाठी को मिला था। उल्लेखनीय है कि मेघा जैन निर्भीक, निष्पक्ष और जांबाज पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। इनकी लेखनी की प्रशंसा कई दिग्गज पत्रकार और साहित्यकार करते आए हैं। मेघा को अब तक सरकारी, निजी एवं विशिष्ट संस्थाओं ने अनेकों बार सम्मानित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page